वीरभूमि झांसी में गूंजा अपना दल (एस) का दम, आशीष पटेल के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

झांसी। वीरभूमि झांसी के मऊरानीपुर स्थित करुणा पैलेस में अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके झांसी आगमन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए आशीष पटेल ने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में अपना दल (एस) जातीय गणना सहित सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सड़क से सदन तक संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) का मजबूत संगठन है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी का जनाधार निरंतर बढ़ रहा है।
बैठक के दौरान जनपद झांसी के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसेवा के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशीष पटेल का मार्गदर्शन संगठन के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का अवसर है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्या, पप्पू सेठ, दीपमाला कुशवाहा, कालका पटेल, अरविंद पटेल, धर्मपाल निरंजन, डॉ. रामचंद्र पटेल, शिवकुमार सिंह सोलंकी, अहमद मंसूरी, शिवशंकर पटेल, आनंद बोहरे बाबूजी, जिला अध्यक्ष भारत सिंह पटेल पचवारा, डॉ. सुभाष रायकवार, देवेंद्र पटेल, बृजबिहारी लाल, राजकुमार रायकवार, विजय कछुवारे, नारायण दास बरार, गुरु दयाल रैकवार, दुलीचंद बरार, रामराज पटेल, पवन पटेल, हर्षद पटेल, पूर्व परिहार, धर्मेश पटेल, रविकांत पटेल, कुसुमा रायकवार, जावन महादेव रायकवार, सकरार आलम रायकवार, शंकर भाई बरुआसागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें