विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाॅग के लिए आवेदन 30 सितंबर तक 20 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, क्विज से दिल्ली पहुंचेगा विजन

भदोही केंद्र सरकार ने श्विकसित भारत लीडर डायलाॅगश् अभियान शुरू किया है। इसका मकसद 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं के विजन को क्विज के जरिए दिल्ली तक पहुंचाना है। इस अभियान में 15 से 29 साल के युवा शामिल हो सकते हैं।इसके लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जिले से 20 हजार युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। माय भारत कार्यालय में बुधवार को जिला युवा अधिकारी शिवोम गुप्ता ने बताया कि श्माय भारत - विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाॅग 2027श् के तहत जिले में 20 हजार युवाओं के रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन क्विज में भागीदारी का लक्ष्य है। विकसित भारत क्विज में भाग लेने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्विकसित भारत 2047श् के विजन के अनुरूप इसे श्विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाॅगश् के रूप में फिर से बनाया गया है। इसी कड़ी में 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव - विकसित भारत युवा संवाद का आयोजन हो रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना और उनमें नेतृत्व, नवाचार व रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि पहला चरण ऑनलाइन क्विज का 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इसके बाद 5 से 19 अक्टूबर तक ऑनलाइन निबंध लेखन होगा। फिर 10 से 16 नवंबर तक जिला चैंपियनशिप, 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक राज्य स्तरीय और 10 से 12 जनवरी 2027 तक नेशनल डायलाॅग प्रस्तावित है। निबंध और प्रस्तुतीकरण के जरिए युवा अपने नए विचार और समाधान सामने रखेंगे।
इस खबर को शेयर करें