विभीषण शरणागति और रामेश्वर पूजन की लीला का मंचन
चिलकाना। नगर के सुल्तानपुर स्थित एकता मंच पर आयोजित वार्षिक श्रीरामलीला महोत्सव में विभीषण शरणागति और रामेश्वर पूजन की लीला का मंचन किया गया। रावण द्वारा अपमानित कर लंका से निकाले जाने के बाद विभीषण भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचे और रामादल में शामिल हो गए। इसके बाद सेतु निर्माण से पूर्व रामादल ने रामेश्वर की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजपाल सैनी उपस्थित रहे। लीला का उद्घाटन मनोज गुप्ता, विनय गुप्ता व स्पर्श गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया तथा भगवान श्रीराम की आरती की गई।
श्रीराम की भूमिका में लविश, लक्ष्मण के किरदार में रोहित सैनी, रावण की भूमिका में रवि कुमार, मेघनाद के रूप में राहुल कुमार और विभीषण की भूमिका में नितिन सैनी ने अभिनय किया। नल-नील की भूमिका अमित और हैनी ने निभाई। मंच संचालन आकाश काशी ने किया, जबकि चौपाइयों का वाचन मास्टर मामराज और ढोलक पर रजनीश कश्यप ने संगत दी। इस अवसर पर मनदीप सैनी, संजय सैनी, संदीप सैनी, आशु प्रजापत, कन्हैया, सूरज, सौरभ, सुधीर, गणेश व विकास प्रजापत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।