देवछठ मेला में विराट कुश्ती दंगल का भव्य आगाज आर.पी. सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया शुभारंभ, रोमांचक मुकाबलों में उमड़ी हजारों की भीड़

फोटो 49 व 50
अलीगढ़। श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति के तत्वावधान में आयोजित देवछठ मेला में विराट कुश्ती दंगल 2026 एवं खेल महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता आर.पी. सिंह ने अखाड़े में पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का उद्घाटन किया। इस दौरान हजारों कुश्ती प्रेमियों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष ठाकुर गहराज सिंह, महामंत्री ऋषि ओम शर्मा एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चैहान ने विधि-विधान से दंगल भूमि का पूजन कर की। इसके बाद मुख्य अतिथि आर.पी. सिंह ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उनका हाथ मिलवाया और दंगल के शुभारंभ की घोषणा की।
दंगल प्रभारी लतेश चैधरी ने मुख्य अतिथि आर.पी. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि स्वामी ओमकार एवं देवेंद्र सिंह राघव का पगड़ी पहनाकर और गदा भेंट कर स्वागत किया। दंगल का संचालन कंछी पहलवान ने किया।

रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां

दंगल में विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। 4100 रुपये की कुश्ती भोला ऐदलपुर और टाइगर नोएडा के बीच हुई, जबकि 3100 रुपये की कुश्ती लवली नोएडा और अज्जत संभल के बीच लड़ी गई। विशाल मई और अन्नू महादेव के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ।
इसके अलावा गिरीश नोएडा और विशाल मई, चेतन कुटवारा और अरनेश अक्सौली, सर्वेश पहलवान अक्सौली और कालू पहलवान महादेव तथा करन पहलवान बेसवां और रोहित पहलवान के बीच कुश्ती मुकाबले हुए। पहलवानों ने दांव-पेंच और जोर आजमाइश से दर्शकों का मनोरंजन किया। शानदार दांव लगते ही पूरा दंगल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

आयोजन समिति ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

दंगल के आयोजन में संजय शर्मा, राजकुमार बघेल, राजकुमार शर्मा, राकेश बघेल, राजू शर्मा, सुरेंद्र प्रधान, ताराचंद शर्मा, रवि कुमार बघेल, अजय शर्मा, बंटा सिंह ल्यौसरा और पंकज सिंह उर्फ कालू सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
इस अवसर पर नवीन गुप्ता मामा, बिशनचंद्र राना, नीलेश उपाध्याय, राकेश चैधरी, गुरजीत सिंह, वीरू पहलवान, बुद्धा पहलवान, राजकुमार चैधरी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
दंगल प्रभारी लतेश चैधरी ने बताया कि देवछठ मेला में आयोजित विराट कुश्ती दंगल का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय कुश्ती को बढ़ावा देना और युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों तथा दंगल देखने पहुंचे दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
इस खबर को शेयर करें