``` ```

दुर्गा पूजा व विजयदशमी को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक, पंडालों में सीसीटीवी अनिवार्य कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त व डीआईजी ने परखीं तैयारियां; नई परंपरा की नहीं होगी इजाजत, अराजकतत्वों पर कसेगा शिकंजा

सिद्धार्थनगर: आगामी शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा (विजयदशमी) का पर्व सकुशल और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बस्ती मण्डल के आयुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई।
इस खबर को शेयर करें