``` ```

दुर्गा पूजा को लेकर ढेबरुआ कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

सिद्धार्थनगर: आगामी दुर्गा पूजा महापर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारस्परिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को ढेबरुआ कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में क्षेत्र के चारों हल्कों के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों संभ्रांत नागरिक, दुर्गा पूजा मूर्ति आयोजक और डीजे संचालक शामिल हुए।
इस खबर को शेयर करें