National
दीनदयाल जयंती पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में होगा विकास चेतना पर्व एवं सम्मान समारोह
झांसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में 25 सितंबर को ‘विकास चेतना पर्व एवं सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन किया जाएगा। गांधी सभागार में प्रातः 11 बजे होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय करेंगे, जबकि स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संयोजक श्रीगुरु कश्मीरी लाल मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि समारोह में पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन को सामाजिक सेवा, स्वावलंबन, सामाजिक समरसता तथा ग्राम एवं समाज विकास के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं साहित्यकार त्रिभुवन नाथ शुक्ल को उनकी पुस्तक ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार कोश’ के प्रकाशन के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
समारोह में पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय, स्वदेशी, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों की वर्तमान प्रासंगिकता पर विमर्श होगा। कार्यक्रम में कुलसचिव ज्ञानेन्द्र कुमार, वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ द्वारा सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।