National
थाना सरसावा, सहारनपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
सहारनपुर। शुक्रवार को वादी की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त संजय पुत्र राम किशन निवासी ग्राम कांजीवास थाना सरसावा जिला सहारनपुर द्वारा वादी की 55 वर्षीय माता के साथ छेडछाड करने व दुष्कर्म का प्रयास करने की सूचना पर थाना सरसावा पर मु0अ0सं0 315/26 धारा 64(2) बीएनएस थाना सरसावा पर पंजीकृत कराया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सरसावा प्रवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर थाना सरसावा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त संजय पुत्र राम किशन निवासी ग्राम कांजीवास थाना सरसावा जिला सहारनपुर को कांजीवास से मंधौर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।