थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 18 शिकायतों का निस्तारण
फतेहपुर। माह के चैथे शनिवार को जिले के थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना मलवां पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 69 राजस्व विभाग और 23 पुलिस विभाग से संबंधित थे। इनमें राजस्व विभाग की टीम ने 11 तथा पुलिस विभाग ने सात शिकायतों का निस्तारण कराया। इस प्रकार कुल 18 शिकायतों का समाधान किया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई जारी है। डीएम और एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। राजस्व से जुड़े मामलों में संबंधित टीमें मौके पर जाकर जांच करें और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों और थानों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों ने भी अपने-अपने थानों में फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।