कोतवाली मंडी पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 4 को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग व गश्त के दौरान इन्हें पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त - तैयब पुत्र शाहजहां, तैयबा पुत्री शाहजहां, जैनब पुत्री शाहजहां और फरजाना पत्नी शाहजहां, सभी निवासी तेलियों का चौक, मोहल्ला सराय अहमद अली, थाना मंडी क्षेत्र के हैं। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।