थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने चेकिंग व दबिश के दौरान 1 NBW वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक रामपुर मनिहारान राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा चेकिंग व दबिश के दौरान 01 वारन्टी अभियुक्त जोनी पुत्र लक्षमन सिंह निवासी मौहम्मदपुर बहलोलपुर निकट कांकरकुई थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर को सम्बन्धित वाद 2625/24 व धारा 125(3) सीआरपीसी व 144(3) बीएनएस मा0 न्यायालय अपर प्रिन्सिपल जज परिवार न्यायालय सहारनपुर में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस खबर को शेयर करें