थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रातःकाल एक्सप्रेस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजीव कुमार कौशिक के कुशल नेतृत्व में आज थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान 04 अभियुक्तगण प्रथम पक्ष 1. प्रदीप सैनी पुत्र जय प्रकाश सैनी निवासी इन्द्रा कालोनी थाना सदर बाजार सहारनपुर व द्वितीय पक्ष 2. शुभम शर्मा पुत्र पवन शर्मा निवासी ब्रहमपुरी कालोनी पेपर मिल थाना सदर बाजार सहारनपुर के मध्य गाली गलौज व लडाई झगडा कर आमदा फसाद हो रहे थे तथा अभियुक्तगण प्रथम पक्ष 3.मौहम्मद रामिज पुत्र शाबिर निवासी मौहल्ला सडकपार बेहट थाना बेहट सहारनपुर व द्वितीय पक्ष 4.मौ0 जकी पुत्र महताब आलम निवासी मौहल्ला सडकपार बेहट थाना बेहट सहारनपुर के मध्य बेवजह गाली गलौच आमदा फसादा हो रहे थे, जिस कारण उपरोक्त अभियुक्तगणों को थाना क्षेत्र से कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
इस खबर को शेयर करें