National
थाना जनकपुरी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, सामान बरामद
सहारनपु। गुरुवार को वादी टिंकू पुत्र रामदास निवासी चकहरेटी थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर ने थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी के मकान से 6 स्विच बोर्ड, 5 MCB, 15 कंसिल्ड लाईट, 1 पानी की टंकी की अलार्म बैल व लगभग 4 बंडल तार के खुले हुए चोरी कर ले जाने के संबंध में दाखिल किये जाने पर थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 239/26 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। पुलिस कार्यवाहीः- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिए, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी प्रदीप कुमार चीमा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आये 02 अभियुक्तगण 1. अंकित उर्फ अनिकेत पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम चकहरेटी थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर व 2. अजय पुत्र विनोद निवासी ग्राम चकहरेटी थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर को ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे रजवाहे की पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी गया सामान बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार में मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी । अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।