थाना गंगोह पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, एक शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

सहारनपुर। 17 अगस्त 2026 को वादी अमजद पुत्र लियाकत निवासी ग्राम बुढनपुर थाना गंगोह ने तहरीर दी कि अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल रजि.नं. UP11BK7796 (HF Deluxe) चोरी कर ले गया। तहरीर पर थाना गंगोह में मु.अ.सं. 389/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में वाहन चोरी रोकथाम अभियान के तहत एसपी ग्रामीण व सीओ गंगोह के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के नेतृत्व में थाना गंगोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रशान्त शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी मी. कोटला थाना गंगोह को ग्राम बुढ्ढखेड़ा से लखनौती जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
इस खबर को शेयर करें