थाना फतेहपुर पुलिस को मिली बडी कामयाबी , 6 शातिर चोर,माल सहित गिरफ्तार

प्रातःकाल एक्सप्रेस
फोटो 62
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के दुवारा पर चोरी की घटना को संज्ञान में लेकर शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आदेश निर्देश दिए गए। आदेशों होते ही फतेहपुर पुलिस एक्शन में नजर आई और जाँच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राअधिकारी सदर के निकट प्रवेक्षण में तथा थाना फतेहपुर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस दुवारा चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर की सुचना मिली की कलसिया रोड से जिवाला जाने वाले रास्ते पर आम के बाग में बने ट्यूबवेल के पास से जाने की सुचना मिली सुचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस ने 6 अभियुक्तों को पकड़ लिया। जिसमे 1.सन्नी पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम जीवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर 2. सौरभ पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम जीवाला थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर 3. अशोक पुत्र कृपाल निवासी ग्राम जीवाला थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर 4. शिवम उर्फ बिल्ला पुत्र मेघराम निवासी ग्राम अल्लीवाला थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर 5. टिंकू पुत्र राजू निवासी हाजीपुर थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर व कैफ पुत्र शहजाद निवासी न्यू बस्ती धर्म कांटा के पास कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के कब्जे से 9 अदद मोटर वाशिंग मशीन, 8 अदद इंदौर कूलिंग कॉइल (मुकदमा अपराध संख्या 411/26 धारा 331/4, 305ए 317/2 बी.एन.एस, ) 4 टुकड़े केबल बिजली व 1 तोल कांटा मुकदमा अपराध संख्या 410/26 धारा 331/4, 305ए, बी.एन.एस ) बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 317/2, 331/4, बी.एन.एस की वृद्धि की गई हैं गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुई समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गए हैं
इस खबर को शेयर करें