तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ विवादि भमि की पैमाइश कराई

लालगोपालगंज। मौजा इब्राहिमपुर में विवादित गाटा संख्या 53 व 54 के मध्य सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम सोरांव के निर्देश पर नापजोख कराई गई। अस दौरान नगर प्रशासन व पुलिस भी उपस्थित रहे।
आवेदक मयाराम पटेल लंबे समय से अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से समस्या से अवगत करा रहे थे। उनका आरोप है कि सड़क का निर्माण राजस्व अभिलेखों में दर्ज चकमार्ग गाटा संख्या 53 पर न करके, उनकी निजी भूमिधरी गाटा संख्या 54 में कर दिया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जांच के आदेश दिए। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसीलदार बृजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल के साथ इब्राहिमपुर पहुंचे। पैमाइश के दौरान पारदर्शिता तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल व पक्षकार उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें