शिवद्वार मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर 63वें वर्ष का मुकुट पूजन संपन्न

सोनभद्र। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, लोककल्याण एवं सनातन संस्कृति के उत्थान का लिया संकल्प घोरावल, सोनभद्र। शिवद्वार मंदिर, ग्राम पंचायत सत्तद्वारी, तहसील घोरावल, जनपद सोनभद्र में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर ऐतिहासिक रामलीला के 63वें वर्ष के मुकुट पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्य शिवानंद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ रामलीला के मुकुट पूजन की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न कराई। मुकुट पूजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं रामलीला से जुड़े लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा क्षेत्र की गौरवशाली रामलीला परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करना, सामाजिक एकता एवं सद्भाव को बढ़ावा देना, लोककल्याण की भावना को मजबूत करना, राष्ट्रहित में जनजागरण करना, सनातन संस्कृति के उत्थान को आगे बढ़ाना तथा क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करना रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। भगवान श्रीराम का जीवन समाज को सत्य, त्याग, सेवा, कर्तव्य, भाईचारे और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मुकुट पूजन कार्यक्रम में श्रीकांत दुबे, अंगद विश्वकर्मा, सच्चिदानंद मिश्र, राजेश्वर राम शुक्ल, गणेश विश्वकर्मा, सुनील कुमार दुबे, शिवनारायण दुबे, गोपाल मणि शुक्ल, ओम प्रकाश दुबे, जगदीश मिश्र, सूर्यकांत दुबे, धीरेन्द्र मिश्र, श्रीनिवास दुबे, अमित मिश्रा, इंद्रकांत दुबे प्रवीण, रविंद्र नाथ पाठक एवं व्यास जी श्यामानंद मिश्र, अनिल कुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि, लोककल्याण एवं सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की गई। उपस्थित लोगों ने रामलीला की इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचा।
इस खबर को शेयर करें