शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर विधानसभा की बूथों का किया दौरा कहा कि एक भी पात्र न छूटे,फर्जी वोट पर लगे लगाम बूथ अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं से विपक्ष से सतर्क रहने की नसीहत
जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान बूथों का औचक दौरा कर संगठनात्मक मजबूती और मतदाता सूची की स्थिति परखी।दौरे के दौरान उन्होंने बूथों पर मौजूद बीएलओ व अधिकारियों से सीधा संवाद किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची में कोई भी पात्र नागरिक नाम जुड़वाने से वंचित न रहे और एक भी फर्जी वोट सूची में शामिल न होने पाए। उन्होंने फॉर्म-6 की उपलब्धता और नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया की भी जानकारी ली।इसके बाद शिवपाल यादव ने बूथ पर मौजूद अपने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विपक्ष की चालों से सतर्क रहने की नसीहत देते हुए कहा कि निगाह रखनी होगी एक भी फर्जी वोट न जुड़ने पाए।बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करना है।उन्होंने कहा मतदाताओं से निरंतर संपर्क में रहें उनकी समस्याएं सुनें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन ही संगठन की सफलता का आधार है। मजबूत बूथ प्रबंधन और सक्रिय कार्यकर्ता ही चुनाव में जीत की गारंटी हैं।दौरे के दौरान सपा के कई पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।