शताब्दी वर्ष में बाई का बाग दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत, लेजर शो बना आकर्षण
प्रयागराज। बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी अपने शताब्दी वर्ष में आस्था, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता के 100 वर्षों का उत्सव मना रही है। भव्य आयोजन का शुभारंभ शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों और कमेटी के सदस्यों ने स्मारिका का विमोचन भी किया।
शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंडाल को केरल के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर की थीम पर सजाया गया है। इसमें शेषनाग पर शयन मुद्रा में विराजमान भगवान विष्णु और मंदिर के खजाने से जुड़ी मान्यताओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है।
आयोजन का प्रमुख आकर्षण 45 मिनट का लेजर शो रहा। इसमें प्रयागराज के गंगा-यमुना-सरस्वती संगम, ऐतिहासिक कुंभ, देश के वीर जवानों, मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध, शिव तांडव और भगवान कृष्ण की लीलाओं को ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से दर्शाया गया। आयोजकों के अनुसार, दुर्गा पूजा परिसर में इस तरह का लेजर शो पहली बार आयोजित किया गया। प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। पूजा संयोजक एवं मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने बताया कि शताब्दी वर्ष का आयोजन केवल भव्य पंडाल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आस्था, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक विरासत की सौ वर्षों की यात्रा का उत्सव है।
शुभारंभ समारोह में अध्यक्ष जयन्त श्रीधर जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष राजू द्विवेदी, टीपी मिश्रा, राजेश मलिक, सुब्रतो घोष, सचिव रत्नेश पांडेय, पवन शुक्ला, सुनील शुक्ला, चिक्की जैन, आभा द्विवेदी, पार्षद किरण जायसवाल, टिंकू कोहली, गोपाल मित्तल, अंकित सिंह, प्रवीण जैन और सचिन रावत सहित कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र द्विवेदी ने किया।