शांति व्यवस्था भंग करने पर 5 गिरफ्तार, BNSS के तहत कार्रवाई
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध रोकथाम और कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कि गिरफ्तार अभियुक्तों में पहचान 1. रुपेश गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला काहरान, खालापार
2. सचिन रोहिला पुत्र राजवीर रोहिला निवासी तिलक नगर, पुरानी चुंगी
3. उस्मान पुत्र शमशाह निवासी किला नवाबगंज लिंक रोड
4.अफजल पुत्र रईश निवासी किला नवाबगंज लिंक रोड
5. ताहिर पुत्र इस्तकार निवासी कमालपुर, जिला हापुड़ (हाल निवासी रसूलपुर) पुलिस के अनुसार सभी आरोपी सड़क पर बेवजह आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौच कर फसाद पर आमादा थे, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 126/135/170 BNSS के तहत चालानी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।