बिंदकी में सेल्समैन की हत्या और लूट का 12 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार - उधार के 50 हजार रुपये मांगने पर वारदात को दिया अंजाम, 1.41 लाख रुपये बरामद
फतेहपुर। बिंदकी थाना क्षेत्र के दुर्गई गांव में देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या और नकदी लूट के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी कृष्णा तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गए 1.41 लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल खून से सना लकड़ी का बोटा और घटना के समय पहनी गई खून के छींटों वाली सफेद टीशर्ट बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, उधार दिए गए 50 हजार रुपये वापस मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, दुर्गई गांव निवासी सतेंद्र सिंह चैहान (28) देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। दुकान बंद करने के बाद वह पास में बने टीनशेड के बरामदे में सोता था। 23 अक्टूबर की रात करीब 1रू30 बजे उसके पिता कुंवर बहादुर सिंह को सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सतेंद्र के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया है। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज, अल्लीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर दुकान का ताला खुला मिला और बिक्री की नकदी गायब थी। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना बिंदकी में मुकदमा संख्या 356ध्2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 309(2) में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। विवेचना और सुरागरसी के दौरान कृष्णा तिवारी का नाम सामने आया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सफेद इलेक्ट्रिक ऑटो से नकदी लेकर जोनिहा से चांदपुर मार्ग होते हुए हमीरपुर की ओर जाने वाला है। इस पर पुलिस ने शहजादीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर ऑटो रोक लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान ऑटो की डिग्गी से 1.41 लाख रुपये और सफेद टीशर्ट बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सतेंद्र से 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वह वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके बाद कृष्णा दोबारा शराब की दुकान के पास पहुंचा और वहां पड़े लकड़ी के बोटे से सतेंद्र के सिर पर दो बार प्रहार कर दिया। इसके बाद उसने तकिए के नीचे रखी चाबी से दुकान का ताला खोला और गल्ले में रखे 1.41 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लकड़ी का बोटा दुकान के पीछे खाली स्थान पर काली पन्नी के नीचे छिपा दिया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी कृष्णा तिवारी पुत्र गिरीश तिवारी, निवासी दुर्गई, थाना बिंदकी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हनुमान प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सावन कुमार पटेल, आरक्षी नरेंद्र प्रताप बुंदेला, आरक्षी विजय शंकर और महिला आरक्षी शालिनी शामिल रहीं।