चिलकाना पुलिस ने 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर 3,540 रुपये और ताश की दो गड्डियां को न्यायालय में किया पेश
चिलकाना (सहारनपुर)। चिलकाना पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त 3,540 रुपये की नकदी और ताश की दो गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार देर शाम चिलकाना पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम कालू माजरा जाने वाले रास्ते पर ट्यूबवेल के पास तथा नलहेड़ा जाने वाले रास्ते पर सलूरी घाट के निकट छापेमारी की। पुलिस ने मौके पर जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन पुत्र नखलीराम और अंकुर पुत्र कुलवीर सिंह निवासी ग्राम घोड़ापीपली, थाना बुड़िया, जिला यमुनानगर (हरियाणा); अमजद पुत्र अनवर निवासी ग्राम पठेड़, थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर; वासिर पुत्र नासिर और राजाराम पुत्र फुल्लू निवासी ग्राम दुमझेड़ा, थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर; तथा जावेद पुत्र सलीम निवासी ग्राम रायपुर, थाना सदर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है।