शांति भंग करने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी ग्रामीण और सीओ सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने ग्राम साहबपुरा और ग्राम जीवाला से शहजाद पुत्र इदरीश, अमजद पुत्र इदरीस, फिरोज पुत्र नानू निवासी साहबपुरा और राहुल पुत्र सतपाल निवासी जीवाला को गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।