श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा की निकली भव्य मंगल कलश यात्रा

झाँसी | दीनदयाल नगर खाती बाबा क्षेत्र स्थित श्री गौड़ बाबा सिद्धाश्रम पर श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ जिसमे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी कलश यात्रा भारत माता मंदिर से प्रारंभ हुई जो खाती बाबा क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं मंगल कलश लेकर मंगल गीत गाती हुई चल रही थी कलश यात्रा में सबसे आगे संत समाज राम धुन गाते हुए चलते रहे चल रहे थे और डीजे पर मधुर भजन गीत बज रहे थे सभी भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे व जो जो धर्मगुरु बग्गी पर विराजमान थे उनमे पूज्य आचार्य महावीर दास ब्रह्मचारी जी महाराज पीठाधीश्वर पारीछा पीठ, पूज्य रितिक जी महाराज ओरछा धाम, पूज्य चंद्रप्रकाश तिवारी लल्लन महाराज मण्डलाचार्य, धर्मगुरु आचार्य विनोद चतुर्वेदी जी महाराज सहित सभी धर्मगुरु बग्गी पर विराजमान थे व मुख्य कथा व्यास पूज्य युवराज आचार्य नितिन कृष्ण जी महाराज कथा का वाचन करेंगे तथा कलश यात्रा मे मुख्य रूप से पं.मैथलीशरण मुदगिल, पं.अनिल सुडेले, पं.फूलचंद्र द्विवेदी, इंजी.शशिकांत द्विवेदी, ए.के.सोनी, मनीष तिवारी क्षेत्रीय मंत्री भाजपा, पीयूष रावत, पंकज त्रिपाठी, पं.विनोद अवस्थी, रामकुमार मिश्रा, दिलीप मुदगिल, आशीष तिवारी, राकेश यादव, प्रभात शर्मा, श्रीमती रूपम मुदगिल, मांडवी चतुर्वेदी, अभिषेक पाठक, मुख्य परीक्षित श्रीमती अनीता प्रदीप जिझोतिया, श्रीमती पदमा शम्भूशरण द्विवेदी, श्रीमती रामजानकी राकेश पाठक, श्रीमती सविता सक्सेना राजकुमार सक्सेना, श्रीमती साधना प्रदीप पांडेय, श्रीमती यशोदा महेंद्र कुशवाहा, राम कुशवाहा, हेतराम सविता, प्रवीण शास्त्री, अलोक शास्त्री, हरिओम शास्त्री , रिछारिया महाराज सहित आदि भक्तगण उपस्थित रहे व संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी प्रधानाचार्य ने किया अंत मे आभार आचार्य विनोद चतुर्वेदी जी महाराज महंत श्री गौड़ बाबा सिद्धाश्रम झाँसी ने किया।
इस खबर को शेयर करें