Mirzapur
श्रम का सम्मान करने के लिए कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी व कैशलेस इलाज उपलब्ध कराए जाने की गई घोषणा से जिले की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं में खुशी की लहर है।
कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री की घोषणा को अपने सम्मान और उत्साह को बढ़ाने वाला कदम बताया है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों को महत्व दिया जाना उनके लिए बेहद खुशी की बात है।
अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का यहां बरकछा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के सभागार में लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं मौजूद रहीं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये व सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने की घोषणा की है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं तथा उनके परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की है।