25 सितंबर तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न, अंत्योदय कार्डधारकों को सशुल्क चीनी

मीरजापुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत सितंबर माह का निःशुल्क खाद्यान्न 10 से 25 सितंबर 2026 तक उचित दर की दुकानों से वितरित किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 10 किलो गेहूं और 25 किलो फोर्टिफाइड चावल, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं और चार किलो फोर्टिफाइड चावल निःशुल्क मिलेगा।

अंत्योदय कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर माह की तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से कुल 54 रुपये में दी जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कार्डधारकों से निर्धारित अवधि में उचित दर विक्रेता की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वितरण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को वितरण प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस खबर को शेयर करें