Mirzapur
यूपी प्रवक्ता बनाए जाने पर मिन्हाज अहमद छोटे खान का हुआ स्वागत
मीरजापुर। बुधवार को मिन्हाज अहमद छोटे खान को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता बनाए जाने पर उनके निवास स्थान डंकिनगंज पर कांग्रेस जनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय दुबे एवं कांग्रेस नेत्री राधा बिंद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्वागत के बाद मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा जताकर यह जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि मैं अपने नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी मीडिया विभाग चेयरमैन पवन खेड़ा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, मीडिया चेयरमैन सीपी राय, प्रियंका गुप्ता और संजीव सिंह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का काम करूंगा तथा छात्रों, शोषित-वंचितों, गरीबों, किसानों और महिलाओं की आवाज बुलंद करूंगा।
बधाई देने वालों में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय दुबे, पिछड़ा प्रदेश कांग्रेस की नेत्री राधा बिंद, सोशल मीडिया के अंकुर श्रीवास्तव, आजाद सरदार, रवि बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा, मृत्युंजय मिश्रा, अधिवक्ता विजय कुमार, सिराज अहमद आदि उपस्थित रहे।