Mirzapur
शासन की मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस 33 मामलों का मौके पर निस्तारण
मीरजापुर। फरियादियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। मड़िहान तहसील में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 63 प्रार्थना पत्रों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि फरियादियों को एक ही शिकायत के लिए बार-बार तहसील या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। पैमाइश और कब्जे के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजने के निर्देश दिए। साथ ही दैवीय आपदा से प्रभावित मकान व फसल का सर्वे कराकर तत्काल सहायता देने को कहा।
उन्होंने आईजीआरएस में असंतुष्ट फीडबैक वाले विभागों को सुधार लाने, पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ने तथा झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी शत-प्रतिशत बनवाने को कहा। सदर तहसील में 143 में 19, चुनार में 114 में पांच और लालगंज में 58 में चार प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। मड़िहान में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।