श्री सुमङ्गल सेवा संस्थान का स्थापना दिवस कार्यक्रम 25 को
प्रयागराज। जिसका कोई नहीं , उसका श्री सुमङ्गल सेवा संस्थान , जो अनाथ , विधवा और परित्यक्ता महिलाएं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार 14 वर्षों से पुनीत कार्यों में पूरी ईमानदारी और तन्मयता से लगा हुआ है। जहाँ के गरीब बच्चों ने इंजीनियरिंग और एआई जैसे महत्वपूर्ण विषय में अध्ययन कर समाज और राष्ट्र हित में सेवा दे रहे हैं , आज उसकी सन्निकट सम्पन्न होने वाले स्थापना कार्यक्रम 25 अक्टूबर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सिविललाइंस स्थित एक होटल में हुई। इसमें संस्था के संचालक अरविंद जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम के निमित्त दायित्व दिए। उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक वर्ष आयोजन सम्पन्न होता है जिसमें देश के गणमान्य और प्रवासी भारतीय भी सम्मिलित होते हैं और प्रकल्प की प्रगति के लिए सहयोग भी प्रदान करते हैं। बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. बीबी अग्रवाल , प्रमुख उद्योगपति आशीष केसरवानी , शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र श्रीवास्तव , अनिल सिंह , शिवशरण श्रीवास्तव , सचिव सतीश जी , शैलेन्द्र श्रीवास्तव , अतुल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।