ऑपरेशन क्लीन के तहत 455 लीटर अवैध शराब का निस्तारण
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में माल निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय एसीजेएम द्वितीय सहारनपुर के आदेश पर थाना प्रांगण में गठित समिति की मौजूदगी में 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित 44 मुकदमों में जब्त कुल 455 लीटर अवैध देशी, गैर प्रांत हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश मार्का की शराब का विधिक निस्तारण किया गया। यह शराब वर्ष 2022 से 2025 तक के अभियोगों में बरामद की गई थी। समिति में क्षेत्राधिकारी सदर अध्यक्ष के रूप में, अभियोजन अधिकारी राजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, आबकारी निरीक्षक विकास यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नियमानुसार गड्ढा खोदकर शराब को विनष्ट किया गया।