National
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी देवेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का किया दौरा
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रतापगढ़। शिक्षक खंड लखनऊ से एमएलसी प्रत्याशी देवेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षक साथियों एवं शिक्षण समुदाय के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया तथा शिक्षा क्षेत्र - की समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की।
देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे-लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और शिक्षकों के हितों से-संबंधित विषयों को लगातार
उठाते रहे हैं। उनके अनुसार, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिक्षकों की समस्याओं, सम्मान, सेवा-सुविध गाओं एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। दौरे के दौरान उन्होंने विद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों से संवाद करते हुए आगामी शिक्षक निर्वाचन से संबंधित अपनी उम्मीदवारी की जानकारी साझा की और अपने विचार एवं प्राथमिकताएँ उनके समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर उठाना और उनके साथ निरंतर संवाद बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक एवं शिक्षण समुदाय से जुड़े लोग उपस्थित रहे। देवेंद्र कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के सुझावों और विचारों को वे अपने आगामी कार्यों में महत्वपूर्ण स्थान देंगे।