शिक्षा और खेल के समन्वय से विद्यार्थियों का होगा सर्वांगीण विकास अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 45 शिक्षकों व प्रतिभागियों को सम्मान, प्रो. जॉर्ज अब्राहम को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
प्रयागराज। राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद और कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में प्रो. प्रभु कुमार पचैरी की 93वीं जयंती पर आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह-2026 का द्वितीय दिवस शैक्षणिक और तकनीकी सत्रों के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में शिक्षा और खेल के समन्वय से विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रथम सत्र में वाईएमसीए चेन्नई के प्राचार्य प्रो. जॉर्ज अब्राहम मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता प्रो. एसपी वर्मा ने की। दूसरे सत्र में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. डीसी लाल मुख्य वक्ता रहे, जबकि अध्यक्षता प्रो. सीएस चैबे ने की। सम्मेलन में देश-विदेश के प्रतिभागियों ने 200 से अधिक शोधपरक विचार एवं प्रस्तुतियां साझा कीं।
समापन समारोह में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और अन्य अतिथि शामिल हुए। अध्यक्षता कायस्थ पाठशाला न्यास एवं महाविद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील दत्त कौटिल्य ने की। प्रो. जॉर्ज अब्राहम को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार तथा 45 अन्य उत्कृष्ट शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. गीतांजलि मौर्य ने आभार जताया। सम्मेलन संयोजक प्रो. डॉ. पवन कुमार पचैरी ने आयोजन की सफलता पर सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। संचालन डॉ. आदेश कुमार वर्मा और प्रो. श्रद्धा तिवारी ने किया।