National
संयुक्त जिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण पर चला प्रधानाचार्य का डंडा, खुद मौके पर पहुंचकर हटवाई गाड़ियां
कुशीनगर। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला संयुक्त अस्पताल के मुख्य गेट के सामने हो रहे अतिक्रमण को लेकर मरीजों को हो रही परेशानी का संज्ञान लेते हुए प्रधानाचार्य ने सख्त कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल के सामने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन और ठेलों के कारण इमरजेंसी मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने में भारी दिक्कत हो रही थी। मामले की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केपी गौड़ स्वयं मौके पर पहुंचे।
उन्होंने मौके पर खड़ी गाड़ियों को तुरंत हटवाया और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले ठेला संचालकों व वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी। प्रधानाचार्य ने निर्देश दिया कि जिला संयुक्त अस्पताल के सामने किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन को भी निर्देशित किया कि गेट के सामने की सड़क को हमेशा खाली रखा जाए, ताकि इमरजेंसी सेवा बाधित न हो। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों और ठेला संचालकों में हड़कंप मच गया।