National
संविदा कर्मचारियों और कुलियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाने की पहल झांसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर लगाए जा रहे विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर
झांसी। संविदा कर्मचारियों एवं रेलवे स्टेशनों पर कार्यरत कुलियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झांसी मंडल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं देखरेख में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों एवं कुलियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 25 सितंबर को दतिया, डबरा, ओरछा, बांदा, खजुराहो, मुरैना, ललितपुर एवं झांसी स्थित डीजल शेड में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में संविदा कर्मचारियों एवं स्टेशनों पर कार्यरत कुलियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही कार्ड बनवाने में आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा अधिकृत आयुष्मान भारत अनुप्रयोग एवं वेबसाइट के माध्यम से कार्ड जारी किए जा रहे हैं। अभियान के तहत अब तक 45 आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी निरंतर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न रेलवे कार्यस्थलों पर कार्यरत संविदा कर्मचारी अपने संबंधित कल्याण निरीक्षक से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
झांसी मंडल द्वारा संविदा कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण तथा उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रखा जा रहा है।