National
सीवर कार्य में अनियमितता का आरोप, व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन - रानी कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण, जलभराव और जनसुनवाई शिकायत के निस्तारण की जांच की मांग
प्रातःकाल एक्सप्रेस
फतेहपुर। शहर में सीवर लाइन परियोजना के तहत चल रहे कार्यों में कथित अनियमितताओं और रानी कॉलोनी की समस्याओं को लेकर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की फतेहपुर इकाई ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने सीवर लाइन कार्य की तकनीकी जांच कराने के साथ ही खाली प्लॉटिंग क्षेत्रों में कराए गए सड़क-नाली निर्माण की वित्तीय और तकनीकी जांच की मांग की।
ज्ञापन में व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि सीवर लाइन बिछाने में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। कुछ स्थानों पर छोटे आकार के पाइप लगाए जाने तथा पाइप डालने के बाद खोदे गए गड्ढों की पर्याप्त भराई और कुटाई नहीं किए जाने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। संगठन ने सीवर कार्य पूरा होने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया। व्यापार मंडल ने मांग की है कि सीवर कार्यस्थलों पर परियोजना की लागत, कार्यदायी संस्था, निर्धारित मानक और कार्य पूरा होने की समय सीमा की जानकारी वाले सूचना पट लगाए जाएं, ताकि लोगों को कार्य की पूरी जानकारी मिल सके। संगठन ने नगर पालिका परिषद पर अविकसित और खाली प्लॉटिंग क्षेत्रों में सार्वजनिक धन से सड़क और नाली निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। व्यापार मंडल का कहना है कि शहर के घनी आबादी वाले कई क्षेत्रों में लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या बनी हुई है। ज्ञापन में वार्ड संख्या 11 के नासिरपुर-रानी कॉलोनी की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष मनोज साहू, श्रवण दीक्षित, प्रेमदत्त उमराव, जय किशन, संदीप श्रीवास्तव, सलामत अली, संजय सिंह, सौरभ गुप्ता, समीर मिश्रा, लवकुश गुप्ता, अनिल महाजन, इसराइल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।