National
स्विमिंग पूल के सामने कच्चे रास्ते के पास मिला शव, पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरू किए
औरैया। कुदरकोट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब इटावा- बिधूना मार्ग पर स्थित स्विमिंग पूल के सामने से नूराबाद गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। शव के पास कुरकुरे के कुछ पैकेट और 10 रुपये का नोट भी पड़ा मिला।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने तथा शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं है। थाना पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों और थानों से भी जानकारी जुटा रही है।