National
स्वामी फिलिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ एनएच-27 से गुजरने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा, स्वच्छ परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
झाँसी। शिवपुरी रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर डगरवाहा, रक्सा में स्वामी फिलिंग स्टेशन (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप) पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के झाँसी बिक्री क्षेत्र के अधिशासी विक्रय अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर मनीष कुमार सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। स्वामी फिलिंग स्टेशन पर यह सुविधा शुरू होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर आवागमन करने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में स्वच्छ एवं आधुनिक परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्टेशन के संचालक अखिलेश गुप्ता (नीलू रक्सा) ने कहा कि ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल के साथ आधुनिक ऊर्जा विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की गई है। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ ही राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी लाभ मिलेगा।