National
सेवा संकल्प यात्रा का बीकेडी चौराहा पर भव्य स्वागत परन शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से वडनगर की ओर जा रही सेवा संकल्प यात्रा का शुक्रवार को बीकेडी चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। नगर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में यात्रा पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विधायक रवि शर्मा के पुत्र परन शर्मा ने अपनी युवा टीम के साथ यात्रा का स्वागत किया तथा यात्रा में शामिल कलश का विधिवत पूजन किया। स्वागत कार्यक्रम में परन शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पुष्पवर्षा कर यात्रा का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
परन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा के संकल्प, समर्पण और जनसेवा की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं का दायित्व है कि वे राष्ट्रनिर्माण की इस यात्रा से जुड़कर सेवा और संकल्प का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि झांसी के युवाओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने एकजुट होकर इसका स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री एवं यात्रा के प्रदेश सह-संयोजक अवधेश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण पांडेय, यात्रा प्रभारी शिवेंद्र सिंह, यात्रा संयोजक रानू देवलिया, राजकांतेश वर्मा, सिद्देश दुबे, सौरभ वाजपेयी, सचिन साहू, गोल्डी सरदार, सुशीला गोकुल दुबे, ओमी साहू, सित्तू महाराज, संतोष खरेला, मनोज साहू, संतराम पेंटर, आशीष तिवारी सभासद, नरेंद्र नीलू सभासद, धीरज गोस्वामी, सभासद आशीष चौकसे, लखन कुशवाहा, प्रदीप खटीक, अनूप करौसिया, राहुल कुशवाहा, अमित जादौन (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), अंकित साहू, सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।