National
सेवा संकल्प अभियान से चुनावी तैयारियों तक, भाजपा ने कसी संगठन की कमर - जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने बूथ स्तर पर सक्रियता, महिला संपर्क और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभवों के इस्तेमाल पर दिया जोर
फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई कामकाजी बैठक में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों के साथ संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों का रोडमैप तैयार किया गया।
नवनियुक्त जिला प्रभारी राहुल अग्निहोत्री ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें आशीर्वाद का दीया, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवक महाकुंभ समेत कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण और डिजिटल साक्षरता जैसे कार्यक्रमों के साथ पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए शिविर लगाने पर जोर दिया। चुनावी तैयारियों को लेकर उन्होंने बूथ और मंडल स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा महिला मतदाताओं से संपर्क मजबूत करने की बात कही। साथ ही पूर्व पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व प्रत्याशियों के अनुभवों को संगठनात्मक अभियानों में शामिल करने का आह्वान किया। बैठक में मंत्री कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल समेत मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।