सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा , पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा , जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया उत्साहवर्धन

भदोही। ज्ञानपुर स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान शामिल हुए।

अभियान के तहत विद्यालय की छात्राओं के बीच पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता और विचारों को चित्रों एवं निबंधों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को निखारने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं की प्रतिभा देश और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने छात्राओं से अपने ज्ञान, प्रतिभा और सकारात्मक सोच के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इस खबर को शेयर करें