National
सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण
टाण्डा अम्बेडकरनगर।श्रम विभाग, अंबेडकर नगर के नेतृत्व में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट टांडा सीमेंट वक्स के सौजन्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं स्वास्थ्य जगरुकता शिविर का आयोजन किया गया । इस सम्बंध में यूनिट हेड करुणा करण तिवारी ने बताया कि ऐसे में लगभग 175 लभथी रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों एवं स्थानीय समुदय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरुक बनाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री वैभत्र मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी, अंबेडकर नगर द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री मिश्रा का स्वागत अल्ट्राटेक सीमेंट के यूनिट हेड नागेश उपाध्याय द्वारा किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वरा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, एक्स-रे, रक्तचाप रक्त शर्करा (शुगर), वजन, तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही स्वस्थ्य विशेषज्ञों ने संतुलित आहार व्यक्तिगत स्वच्छता, संक्रामक एवं गैर संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वैभव मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया।