सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता

झाँसी | सेवा संकल्प अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक बंगरा में बीआरसी संसाधन केंद्र में ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें संकुल स्तरीय चयनित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्रीमती
भारती आर्य ब्लॉक प्रमुख द्वारा शील्ड मेडल प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर ए आर पी , बसंत पटेल ने कहा परिषदीय विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा है और अवसर मिलने पर अपनी प्रतिभा दिखाते हैं, रजनीश मौर्य ने कहा बच्चों ने अपनी कला से प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया , अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष हिरदेश ककवारा ने कहा बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों की गुणवत्ता परखने के लिए इस प्रकार के रचनात्मक कार्य बहुत सराहनीय और सार्थक है, कार्यक्रम के द्वारान ए आर पी दिनेश कुमार, मनोज आर्य , समस्त संकुल प्रभारी , शिक्षक , अनुदेशक , शिक्षामित्र जिनमें प्रमुख रूप से टीकाराम श्रीवास , प्रेम चौधरी, जुगल आर्य, अनुराग यादव, चंद्रभान दुवे , राकेश कुमार, अखलाख , संतोष खोइया, मनीष कुमार, राजू तिवारी , वीरेंद्र प्रजापति , आयुष साहू , भूपेंद्र , जितेंद्र , आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन बसंत पटेल ने किया आभार हिरदेश ककवारा ने व्यक्त किया.
इस खबर को शेयर करें