सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

प्रातःकाल एक्सप्रेस
वाराणसी। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “विकसित भारत अभियान” के संकल्प को साकार रूप देना था।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने शासन द्वारा निर्धारित माप के अनुरूप रंगोली के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्यों एवं संकल्पों को रचनात्मक एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के साथ-साथ विकसित भारत के प्रति अपने संकल्प और रचनात्मक सोच को भी अभिव्यक्त किया। सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा ओझा, डॉ. गरिमा सिंह एवं श्री विनीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रोफेसर रागिनी श्रीवास्तव, प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव, डॉ. राम आशीष, डॉ. आकांक्षा सिंह एवं रोशन जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान - जिलाधिकारी
प्रातःकाल एक्सप्रेस
मीरजापुर । जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का निर्वाचन कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक 29 सितम्बर 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशन हेतु अन्तिम दिनांक 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार), नाम निर्देशन की संवीक्षा हेतु दिनांक 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार), नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार), मतदान का दिनांक 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) निर्धारित है। मतदान का समय पूर्वाह्न 8रू00 बजे से अपरान्ह 4रू00 बजे तक, मतगणना का दिनांक 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) तथा वह दिनांक जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जायेगा 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) है। आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध, भारत निर्वाचन आयोग के पत्र दिनांक 26 दिसम्बर 2016 में दिये गये प्रावधानों के अनुसार लागू हो गये हैं।
इस खबर को शेयर करें