National
सेवा पखवाड़ा के तहत शिवगढ़ में नुक्कड़ नाटक, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत सोरांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे ‘नमो गाथा’ कार्यक्रम के अंतर्गत शिवगढ़ चैराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र केसरवानी ने किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार के कार्यकाल और विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की गई।
आयोजकों के अनुसार, ‘नमो गाथा’ कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से सोरांव विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवगढ़ बाजार के अलावा मलाक चतुरी गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोरांव आलोक पांडेय के आवास पर नुक्कड़ नाटक और मंचीय नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री आचार्य सुशील महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा गंगापार विजय पटेल, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा पांडेश्वर नाथ धाम नवल किशोर द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा समर्थक दल रामनरेश विश्वकर्मा, धीरेंद्र केसरवानी, प्रयागराज व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रंजीत केसरवानी, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला सचिव शिव पूजन पटेल, महेंद्र प्रजापति, कृष्ण कुमार सिंह, राहुल केसरवानी, शोभित मित्तल, विजय गुप्ता और प्रियांशु केसरवानी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
नरेंद्र मोदी सरकार के विकास और योजनाओं से संबंधित कई दावे भाजपा के आधिकारिक प्रकाशनों में भी प्रस्तुत किए गए हैं।