National
सड़क से गायब हुई बाइक वापस मिली, चकरनगर पुलिस ने बरामद कर मालिक को सौंपी
चकरनगर (इटावा)। बंगाली की दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल अचानक गायब होने के मामले में चकरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को बरामद कर उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया।
ग्राम ढकरा निवासी सर्वेश कुमार पुत्र रामकिशन ने 18 सितंबर को थाना चकरनगर पुलिस को सूचना दी कि उनकी काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UP 75AK 7182 बंगाली की दुकान के सामने सड़क पर खड़ी थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठा लिया गया। बाद में बाइक उसी स्थान पर वापस खड़ी मिली।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाइक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों की मदद से लगातार प्रयास किए, जिसके बाद उसी दिन मोटरसाइकिल सकुशल बरामद कर ली गई।
आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने बाइक को सर्वेश कुमार के सुपुर्द कर दिया। बाइक वापस मिलने पर उन्होंने चकरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के प्रति आभार जताया।