National
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की बाल लीलाओं का किया सुंदर वर्णन
प्रातःकाल एक्सप्रेस
चिलकाना। मोहल्ला कोठीवाला में चल रही श्री गुरु रविदास महाराज की साप्ताहिक अमृतमयी कथा के चैथे दिन कथा वाचक प्रदीप आनंद महाराज ने गुरु रविदास जी की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भारत की संत परंपरा में गुरु रविदास जी ध्रुव तारे के समान हैं, जिन्होंने अपने विचारों से समाज को नई दिशा दी।
कथा के दौरान गुरु रविदास जी के बाल जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए गए। कथा का उद्घाटन प्रिंस व आयुष के प्रतिनिधि नीटू लाल चिलकाना ने फीता काटकर किया। मास्टर ईसम सिंह ने कहा कि संतों और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न श्रद्धालुओं के आवास से पावन ज्योत कथा प्रांगण में पहुंचाई गई। कार्यक्रम में हिमांशु, जयपाल, बिट्टू, अशोक वालिया, धर्म सिंह, महेंद्र, सागर टैगोर, राहुल जैकर, संदीप, रवि मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।