सेंट जोसेफ्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन का द्वितीय इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न ग्रीन स्टालवर्ट्स ने जीती सीनियर चैंपियनशिप, ब्लू एस्पिरेंट्स जूनियर वर्ग में बने विजेता

प्रातःकाल एक्सप्रेस
फोटो 34 व 35
प्रयागराज। सेंट जोसेफ्स कॉलेज, प्रयागराज के ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (व्ठ।) की ओर से पूर्व जोसेफाइट्स के बीच आयोजित द्वितीय इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार, 20 सितंबर 2026 को उत्साह, रोमांच और खेल भावना के साथ समापन हुआ। 6, 13 और 20 सितंबर को कॉलेज के फुटबॉल मैदान पर लीग एवं नॉकआउट मुकाबले खेले गए।
समापन दिवस की शुरुआत सीनियर वर्ग में रेड एलाइट्स और ब्लू आइकॉन्स के बीच पेनल्टी शूटआउट से हुई। दोनों टीमें अंक और गोल के मामले में बराबरी पर थीं। रोमांचक शूटआउट में ब्लू आइकॉन्स ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। टीम की ओर से आशीष एलन रॉबर्ट्स ने निर्णायक पेनल्टी गोल किया।
सीनियर वर्ग के तीसरे स्थान के मुकाबले में रेड राइडर्स ने गोल्डन हेरिटेज को 2-0 से हराया। रेड राइडर्स की ओर से विशाल पुरी और मलय प्रसाद ने गोल किए।

ब्लू एस्पिरेंट्स ने जीता जूनियर खिताब

जूनियर वर्ग के फाइनल में रेड राइडर्स और ब्लू एस्पिरेंट्स आमने-सामने रहे। निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 से बराबर रहीं। रेड राइडर्स की ओर से नारायण और ब्लू एस्पिरेंट्स की ओर से अमित सिंह ने गोल किया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में ब्लू एस्पिरेंट्स ने जीत दर्ज कर जूनियर वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम की। अमित सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ग्रीन स्टालवर्ट्स सीनियर चैंपियन

सीनियर वर्ग के फाइनल में ग्रीन स्टालवर्ट्स और ब्लू आइकॉन्स के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में ग्रीन स्टालवर्ट्स ने बाजी मारते हुए सीनियर वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेंट जोसेफ्स कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक शिवाजी श्रीवास्तव रहे। उन्होंने पूर्व छात्रों के साथ अपनी पुरानी स्मृतियां साझा कीं और खेल के माध्यम से जोसेफाइट्स को एकजुट करने की व्ठ। की पहल की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि रेवरेन्ड फादर वाल्टर डी’सिल्वा, प्रधानाचार्य, सेंट जोसेफ्स कॉलेज ने सभी टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के अनुशासन, सौहार्द और खेल भावना की सराहना की।

खिलाड़ियों को मिले व्यक्तिगत पुरस्कार

जूनियर वर्ग में गोल्डन बूट पुरस्कार रेड राइडर्स के साकिब मुख्तार और ब्लू एस्पिरेंट्स के शशांक पांडे को संयुक्त रूप से दिया गया। गोल्डन ग्लव्स हुमायूं रहमान को मिला, जबकि सीनियर वर्ग में यह पुरस्कार ग्रीन स्टालवर्ट्स के अंकित देवड़ा ने हासिल किया।
जूनियर वर्ग में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार ब्लू एस्पिरेंट्स के डॉ. सिद्धार्थ सिंह और सीनियर वर्ग में रेड राइडर्स के विशाल पुरी को प्रदान किया गया।
टूर्नामेंट के आयोजन में इवेंट चेयरमैन ओसामा कमर सिद्दीकी, स्पोर्ट्स कन्वीनर्स आसिफ कमाल और अंकित देवड़ा सहित डॉ. तुषार लूथरा, डॉ. उमर हसन, राजेश किडर, मनीष मेहरोत्रा और विभोर प्रसाद राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ओबीए ने अध्यक्ष डॉ. प्रोबल नियोगी, संयुक्त सचिव अक्षत कपूर, कोर कमेटी सदस्य जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और ज्योति दुबे के सहयोग की भी सराहना की।
समापन दिवस की पूरी कार्यवाही का समन्वय व्ठ। के मानद सचिव आर्किटेक्ट पियूष टंडन ने किया। टूर्नामेंट में चार दशकों से जुड़े 85 पूर्व जोसेफाइट्स ने हिस्सा लिया। आयोजन ने पूर्व छात्रों को पुराने मित्रों से दोबारा जुड़ने और अपने अल्मा मेटर के प्रति जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर दिया।
ओबीए ने सेंट जोसेफ्स कॉलेज, सभी प्रतिभागियों, मैच अधिकारियों, स्वयंसेवकों, समर्थकों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट का समापन खेल, मित्रता, सौहार्द और जोसेफाइट भावना के उत्सव के रूप में हुआ।
इस खबर को शेयर करें