’’सांसद प्रमोद तिवारी ने सुनीं जनसमस्याएं, पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा’’
’संग्रामगढ़।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद संग्रामगढ़ स्थित पैतृक आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद ने मारपीट में घायल होने के बाद प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ने वाले संग्रामगढ़ निवासी मनोज कुमार सोनकर के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पिता श्रीचंद्र सोनकर, पत्नी और अन्य परिजनों से घटना की जानकारी लेकर संवेदना व्यक्त की। सांसद ने परिवार को आर्थिक सहायता एवं अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराई और आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष कुमार उपाध्याय, बदलू पटेल, आलोक कुमार पटेल, संतोष कुमार मौर्य, शैलेश निर्मल, भारत लाल मिश्रा, अजय कुमार तिवारी समेत अनेक लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।