सांसद ने नीट परीक्षा में सफल छात्रा जान्हवी अग्रहरि को किया सम्मानित

प्रातःकाल एक्सप्रेस
देवीगंज कौशाम्बी । नगर पंचायत अजुहा की रहने वाले संतोष कुमार अग्रहरि की पुत्री जाह्नवी अग्रहरि व स्वरांजलि अग्रहरि ने निट परीक्षा क्वालीफाई किया था, दोनों बहनों की इस सफलता से बुधवार को अजुहा कस्बे के वार्ड नं 12 अग्रहरि धर्मशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने नीट में सफल होने वाले छात्रा जाह्न्वी अग्रहरि व स्वरांजलि अग्रहरि को सम्मानित किया और छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं से जिला गौरवान्वित हुआ है। ये मेधावी अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।
इस दौरान सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने प्रतिभावान छात्रा जान्हवी अग्रहरि व स्वरांजलि अग्रहरि को पुष्प गुच्छ देकर, साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संतोष कुमार अग्रहरि , सपा के प्रदेश सचिव आनंद मोहन सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज अहमद , वीरेंद्र कुमार उर्फ विक्की साहू , दौलत राम पंडा , अशोक कुमार अग्रहरि , राकेश अग्रहरि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें