सरकार कलाकारों को दें संरक्षण रू मनु पुरवार कहा कि संरक्षण से बढेगी आत्मनिर्भरता, कला होगी विकसित आर्थिक योजनाओं की जानकारी सरकार कलाकारों को दें, जिससे वह लाभ उठा सके रू मनु पुरवार

प्रयागराज। फिल्म एक्टर, फैशन डिजाइनर और वर्ल्ड वाइड फोटोग्राफर मनु पुरवार आज प्रयागराज में है। वह कटरा स्थित अपने घर माधवकुंज आये हुए है। वह आज स्थानीय कलाकारों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कलाकारों को संरक्षण की सबसे ज्यादा जरुरत है क्योंकि संघर्ष के दौरान उनको आर्थिक मदद की ज्यादा जरूरत होती है जिससे कि वह आगे बढ सके। उन्होंने कहा कि बिना आर्थिक मदद के कलाकारों को आगे बढने में बहुत ज्यादा परेशानी होती है।
सिने स्टार मनु पुरवार ने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार की ओर से कलाकारों के संरक्षण और उनकी कला के सवंर्द्धन के लिए कई प्रोत्साहन, छात्रवृति और अन्य योजनाएं संचालित की जा रही है लेकिन इन योजनाओं की जानकारी नवोदित कलाकारों को ना होने से उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उन्होने कहा कि सरकार नवोदित कलाकारों को आर्थिक रूप से संरक्षण देने के लिए योजनाओं की जानकारी उनको दें जिससे कि वह उन योजनाओं का लाभ समय से उठाकर आगे बढ सके। सिने एक्टर मनु पुरवार ने कहा कि कलाकारों को जितना बढिया और उचित संरक्षण आर्थिक रूप से मिलेगा वह उतने अच्छे कलाकार होगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से समृद्ध कलाकार और अच्छी कला का प्रदर्शन करते हुए आगे बढेगे। उल्लेखनीय है कि सिने स्टार मनु पुरवार प्रयागराज के कटरा स्थित माधोकुंज अपार्टमेंट में परिवार सहित रहते है। पत्नी श्रीमती सरिता पुरवार शिक्षिका है।
उनकी शिक्षा बीएचएस और इविवि से हुई है। सिने एक्टर मनु पुरवार ने डान, द टाइम लिमिट सहित दर्जनभर फिल्मों में काम किया है।
इस खबर को शेयर करें